Ranchi News: ब्राम्बे तालाब में नहाने के दौरान युवक डूबा
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ब्राम्बे स्थित सीटीआई के समीप तालाब में बुधवार शाम नहाने के दौरान 40 वर्षीय दासु लोहरा गहरे पानी में डूब गया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। दासु को डूबते देख तालाब के पास मौजूद बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने देर शाम तक अपने स्तर से दासु की तलाश की, लेकिन तालाब काफी गहरा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। बताया गया कि दासु ब्राम्बे निवासी धाधु लोहरा का पुत्र है। गुरुवार सुबह गोताखोरों की मदद से तालाब में उसकी तलाश की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.