रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची। न्यायायुक्त सह एनडीपीएस मामले के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा-1 की अदालत ने 2.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में गिरफ्तार अमन यादव की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता और आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ की बरामदगी को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। अमन यादव ने सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना कांड संख्या-209/2026 (एन) में जमानत की गुहार लगाई थी। वह 10 जून से न्यायिक हिरासत में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...