Ranchi News: ब्रह्म कुमारी बहनों ने पुलिस पदाधिकारी को बांधी राखी
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। ब्रह्म कुमारी पाठशाला सिल्ली की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बुधवार को ब्रह्म कुमारी मंजू बहन एवं अन्य ब्रह्म कुमारी बहनों ने सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। थाना प्रभारी ने ब्रह्म कुमारी बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। ब्रह्म कुमारी मंजु ने कहा यह कार्यक्रम आत्मिक सुरक्षा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक प्रेम का संदेश देने वाला है। राखी बांधना केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक बंधन का प्रतीक है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते को ईश्वर के प्रेम, पवित्रता और सुरक्षा से जोड़ा जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का उद्देश्य सभी व्यक्तियों में सद्भावना, आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.