रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर सिरका के पास गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से 50 वर्षीय सकल चौधरी की मौत हो गई। वह अनगड़ा थाना क्षेत्र के सिरका मेढ़ेटुंगरी के रहने वाले थे। बताया गया कि सकल चौधरी पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनगड़ा की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात बोलेरो की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरी घटना हुंडरू फॉल-गेतलसूद पथ पर खभावन बाजार दस माइल के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे हुई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में नवागढ़ खक्सीटोली निवासी 30 वर्षीय भरत गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे जेएलकेएम ...