Ranchi News: बोडेया में मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण
रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। बोडेया में मंगलवार को ऐतिहासिक सोहराई जतरा का भव्य आयोजन किया गया। जतरा में पारंपरिक लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की अनूठी छटा देखने को मिली। सुबह से ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जतरा स्थल पर पहुंचने लगे थे। पारंपरिक वेशभूषा में महिला, पुरुष और युवाओं ने मांदर, नगाड़े और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर जमकर नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोगों के उत्साह से पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर कांके विधायक सुरेश बैठा, वरिष्ठ समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश और कांके प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजर खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंदनकियारी में सात दिनों तक गूंजे सोहराय के गीत अतिथियों ने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को सोहराई जतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.