रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। बोड़ेया गांव स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर के बाहर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। रांची सांसद संजय सेठ के सौजन्य और बोड़ेया मंडल अध्यक्ष सुकेश तिवारी की अनुशंसा पर लाइट लगाई गई। इससे रात में मंदिर के बाहर बेहतर रोशनी की व्यवस्था हो गई है। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मंडल अध्यक्ष ने सांसद के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने भी लाइट लगाए जाने का स्वागत किया और कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बोड़ेया के मदनमोहन मंदिर में भक्तिमय माहौल में मनी जन्माष्टमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...