रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोड़ेया और अरसंडे गांव में रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ आषाढ़ी पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने देवी मड़ई की पूजा-अर्चना कर गांव, राज्य और समाज की सुख-शांति, समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना की। बोड़ेया गांव में विश्वकर्मा पहान और अरसंडे गांव में सुकरा पहान ने पूजा की अगुवाई की। दोनों गांवों में देवी मड़ई में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बकरे की बलि दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि आषाढ़ी पूजा उनके पूर्वजों की परंपरा है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाया जाता है। ग्रामीणों की मान्यता है कि आषाढ़ी पूजा से देवी प्रसन्न होती हैं और अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, परिवार में सुख-शांति और निरोग जीवन का आशीर्वाद देती हैं। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामी...