Ranchi News: बोड़ेया-अरसंडे में 24 घंटे का हरि कीर्तन आज
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। श्री प्राचीन शिव मंदिर समिति महादेव मंदिर, बोड़ेया-अरसंडे की ओर से 25 अगस्त से 26 अगस्त तक 24 घंटे का श्री अखंड हरि कीर्तन होगा। कार्यक्रम मंगलवार 25 अगस्त से शुरू होकर बुधवार 26 अगस्त तक मंदिर परिसर में चलेगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान श्रद्धालु लगातार हरि कीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण और पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही हैं। श्री प्राचीन शिव मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी शिव भक्तों से हरि कीर्तन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.