Ranchi News: बोकारो स्टील में अशांति की आशंका पर पहले ही कार्रवाई करे जिला प्रशासन : हाईकोर्ट
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों के आंदोलन और इसके कारण उत्पादन ठप होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो जिला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि भविष्य में प्लांट में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो, तो जिला प्रशासन पहले ही कार्रवाई करे। प्रशासन स्थिति बिगड़ने का इंतजार न करे, ताकि प्लांट को किसी तरह का नुकसान न हो। बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बोकारो उपायुक्त की ओर से अंडरटेकिंग देकर कोर्ट को बताया गया कि बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट खोल दिए गए हैं। कर्मचारियों की आवाजाही सामान्य हो गई है और प्लांट में शांति व्यवस्था बहाल है। प्रार्थी की ओर से भी कोर्ट को बताया गया कि अब प्लांट की स्थिति सामान्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.