रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। भाजपा ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रुकमिला सारू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का एक चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग 5 अगस्त से मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में छूट जाता है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकता है। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे समरसता अभियान की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई। मंडल प्रभारी संजय साहू ने संगठन को बूथ स्तर तक मजब...