रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के टेरो पंचायत के कुदारखो गांव में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वज्रपात से एक बैल की मौत हो गई। तेज बारिश के दौरान किसान अजय उरांव के पुत्र रंजीत उरांव बैल को टेरो बेसिक स्कूल परिसर में चरा रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैल उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसान अजय उरांव ने बताया कि खेती-बाड़ी के लिए वह इसी बैल पर निर्भर थे। बैल की मौत से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गोड्डा समेत संथाल परगना में वज्रपात का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...