Ranchi News: बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : विधायक
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड की बिंदा पंचायत अंतर्गत रोड़ो कुबाटोला में विधायक मद से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन सोमवार को विधायक रामसूर्या मुंडा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जनहित की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि सड़क नहीं होने से बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। बाइक और साइकिल चलाना भी मुश्किल हो जाता था। नई सड़क बनने से स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.