रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से बुधवार को हरमू मुक्तिधाम से सहजानंद चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम की टीम को शनि मंदिर से मुक्तिधाम तक कुल 10 भवनों को भवन उपविधि के उल्लंघन व बेसमेंट में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान का व्यावसायिक उपयोग के मामले मिले। नगर निगम ने इन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। इन भवन मालिकों को निगम ने निर्धारित समय के भीतर सभी वैधानिक दस्तावेजों को निगम कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही शहर के सभी भवन स्वामियों और बिल्डरों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि बेसमेंट व पार्किंग क्षेत्र का उपयोग केवल वाहन पार्किंग के लिए ही किया जाए। यह भी पढ़ें- किराए पर दे दिया पीएम आवास योजना का फ्लैट, नगर निगम ने 232 लाभुकों को भेजा नोटिस; होगी कार्रवाई...