रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के मुड़ामू गांव स्थित जामटोली-भावरदह खेत में सिंचाई के लिए लगे बिजली पोल से तार चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह खेत पहुंचे आसपास के किसानों ने देखा कि करीब छह से सात बिजली पोल से तार चोरी हो गई है। इसके बाद किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद घटनास्थल पर पहुंचे और बिजली पोल से हुई तार चोरी की जानकारी ली। इधर, बेड़ो पुलिस अज्ञात तार चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। किसानों ने बताया कि बिजली के तार चोरी होने से खेतों में सिंचाई प्रभावित होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...