रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। गांवों के विकास के लिए बिजली, पानी और सड़क जरूरी है। इसके बावजूद एनएच-23 के बगल से बारीडीह होते हुए भसनंदा गांव जानेवाली जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन इसे लेकर बुधवार को पूर्व उपप्रमुख धनंजय कुमार राय और हरिहरपुर जामटोली पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कच्छप के नेतृत्व में सात गांवों के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व उपप्रमुख धनंजय कुमार राय ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और गर्भवती महिलाओं को आवागमन में परेशानी हो रही है।

सड़क मरम्मत के लिए टेंडर वर्ष 2024 में आरईओ की ओर से विशेष मरम्मत के नाम पर एनएच-23 से बारीडीह होते हुए भसनंदा गांव और फौजी होटल से मतला ...