रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर सहित बारीडीह, जरिया और अन्य गांवों में शनिवार को बंग समुदाय और अन्य श्रद्धालुओं ने मां विपत्तारिणी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर पति, संतान और परिवार की सुख-समृद्धि तथा संकटों से रक्षा की कामना की। रथयात्रा के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार या शनिवार को मां विपत्तारिणी की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां विपत्तारिणी, मां दुर्गा और मां काली का ही स्वरूप हैं, जो अपने भक्तों की सभी विपत्तियों से रक्षा करती हैं। पूजा में 13 अंक का विशेष महत्वपूजा में श्रद्धालुओं ने मां को 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल, 13 प्रकार के मिष्ठान, पान, सुपारी और दूब अर्पित किए। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने मां विपदता...