Ranchi News: बेड़ो में शिवसेना का कार्यकर्ता सम्मेलन
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह मंडप में सोमवार को शिवसेना का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मां भवानी, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष के साथ किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, हिंदुत्व की रक्षा, समाजसेवा और गरीब- कमजोर वर्ग के लोगों की मदद को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विचार-मंथन किया। शिवसेना के संरक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों को हर स्तर पर आमजन की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। झारखंड राज्य उपप्रमुख सह युवा सेना प्रमुख संदीप मुखर्जी ने कहा कि शिवसेना नेताओं की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह एक परिवार है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.