रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। शिवसेना बेड़ो प्रखंड के तत्वावधान में 24 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक महादानी मंदिर परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में बेड़ो प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। साथ ही शिवसेना की सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम में शिवसेना के झारखंड राज्य प्रमुख दीपक सिंह, उपप्रमुख संदीप मुखर्जी समेत जिले के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ता दिनभर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। वहीं सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर शिवसेना के राज्य प्रमुख दीपक सिंह द्वारा महादानी बाबा का भव्य शृंगार पूजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: घघारी धाम से महादानी ब...