रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बेड़ो-नरकोपी पथ पर इडरी दरहामरचा अंडा हैचरी के समीप हुआ। घायलों में एक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं दूसरे की पहचान खत्री खटंगा निवासी 27 वर्षीय मन्नू महली, पिता मंगल महली के रूप में हुई है। नरकोपी थाना के मुंशी सुनील कच्छप ने ग्रामीणों की मदद से ऑटो से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। वहां डॉ. विनीता प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के लिए परिजनों ने 108 एंबुलेंस और अस्पताल प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन सुविधा नहीं मिलने पर दोनों को निजी वाहन से रिम्स ले जाना पड़ा। घटना की जानकारी...