Ranchi News: बेड़ो में मशाल जुलूस आज, कल आर्थिक नाकेबंदी
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देश पर बेड़ो में 29 सितंबर मंगलवार की शाम 5 बजे विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 30 सितंबर बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस में क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आर्थिक नाकेबंदी में भी बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष जुगेश उरांव ने कहा कि लंबे संघर्ष और शहीदों के बलिदान के बाद 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य बना, लेकिन 26 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों को अपेक्षित मान-सम्मान, पेंशन और राजकीय सुविधाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.