Ranchi News: बेड़ो में दो पिकअप से 23 गोवंशीय पशु बरामद
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी की सूचना पर बेड़ो पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वैन से 23 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई। पुलिस को देखते ही दोनों चालक वाहन लेकर भागने लगे। पीछा करने पर केशा मोड़ के पास चालक पिकअप सड़क पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक से सूचना मिलने के बाद रात्रि गश्ती टीम ने कार्रवाई की। दोनों वाहनों की जांच में 23 गोवंशीय पशु मिले। पुलिस ने पशुओं को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों की देखभाल में सौंप दिया। शिवसेना के बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष बजरंग गोप ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ शिवसेना पुलिस प्रशासन के साथ खड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.