रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। श्री राधे कृष्ण यूथ संगम गणेश पूजा समिति की ओर से इस वर्ष गणेश पूजा पंडाल को दक्षिण भारतीय कला और परंपरा की थीम पर तैयार किया जा रहा है। मुख्य द्वार पर केरल के कथकली नृत्य के विशाल मुखौटे और दोनों ओर हाथियों की आकृतियां बनाई जा रही हैं। पंडाल के बाहरी हिस्से में पारंपरिक कठपुतलियां, लोक कला और विशाल मुखौटे श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। अंदर रंग-बिरंगे पारंपरिक छत्र, बांस की टोकरियां, चित्रकारी और जालीदार लाइट से सजावट की जाएगी। पश्चिम बंगाल के तुलिन के प्रभात डेकोरेटर पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। समिति की ओर से विद्युत सज्जा भी की जा रही है। पंडाल में मां काली के रक्तबीज वध की चलंत झांकी भी आकर्षण का केंद्र होगी। इसका निर्माण अरुण प्रजापति कर रहे हैं। 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा का निर्माण प...