रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट गहरा गया है। महावीर चौक, बेड़ो बस्ती तथा गुमला और लोहरदगा रोड से सटे मोहल्लों के दर्जनों घरों के करीब 600 ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। सुबह-शाम टंकी से पानी नहीं आने के कारण महिलाओं को बाल्टी और बर्तन लेकर दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी मोटर खराब, कभी पाइप लीकेज, कभी लो वोल्टेज और कभी बिजली कटौती के कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लो वोल्टेज से पेयजल आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान उमस भरी गर्मी में पानी नहीं मिलने से घरों का दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो गया है। पेयजल विभाग के जेई सुनील कुमार ने बत...