रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली पंचायत अंतर्गत पंडरा कुसुमटोली गांव में गुरुवार की रात करीब आठ बजे एक विशालकाय जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव निवासी गरीब मजदूर दामी उरांव के घर को तोड़ दिया। साथ ही घर में रखे अनाज और अन्य घरेलू सामान को तहस-नहस कर दिया। इस घटना में परिवार को भारी नुकसान हुआ है। घर उजड़ने और घरेलू सामान नष्ट होने से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पूर्व मुखिया ने पीड़ित परिवार को दिया मदद का भरोसा:

हाथी ने घर और सामान को पहुंचाया नुकसान घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया सुनील कच्छप गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि दामी उरांव दैनिक मजदूरी कर अपन...