रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड स्थित हरिहरपुर जामटोली पंचायत के हुंटार गांव में गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक विशालकाय जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए बंधन भगत पिता तेलंगाना भगत के घर को ध्वस्त कर दिया। जिससे इस बरसात के मौसम में उनके समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं जंगली हाथी ने हुंटार गांव निवासी शनि के खेतों पर लगे धान के बिछड़े को रौंदकर, छींटकर व खाकर बर्बाद कर दिया। जिससे उनके समक्ष खेतों पर धान का बिचड़ा लगाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया सुनील कच्छप ने गांव पहुंचकर स्थिति की जानकारी लिया। साथ ही पीड़ित परिवार को वन विभाग की ओर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं इस घटना से आसपास में ग्रामीणों के बीच भय व्याप्त है।‌ लोग शाम ढलते ही अ...