रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के करांजी गांव निवासी 22 वर्षीया परिना खातून, पति स्यूप अंसारी, बुधवार दोपहर आधार कार्ड बनवाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की तलाश को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि परिना खातून के संबंध में किसी को भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...