रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चरका पत्थर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से चोर एक पंखा चुरा ले गए, जबकि टेरो गांव के राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय से एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया। दोनों स्कूलों के शिक्षकों ने बेड़ो थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। चरका पत्थर स्कूल में चोरों ने कार्यालय, चार कक्षाओं और पाकशाला के ताले तोड़कर दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं टेरो स्कूल में रसोई का दरवाजा तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी ने बताया कि इस स्कूल में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। इससे पहले चार गैस सिलेंडर, मिड-डे मील का राशन, खेल साम...