रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े मुक्तिधाम को सुव्यवस्थित करने के लिए बेड़ो मुक्तिधाम विकास समिति ने पहल की है। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से चंदा संग्रह किया। इसी राशि से मुक्तिधाम परिसर में मोरम डालकर समतलीकरण का कार्य कराया गया। समिति की पहल पर यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए धूप-बारिश से बचाव हेतु शवदाह शेड, लकड़ी की व्यवस्था, स्नानागार और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब तक मुक्तिधाम में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, जिससे हर मौसम में लोगों को परेशानी होती थी। समिति ने आगे भी दानदाताओं और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है, ताकि मुक्तिधाम को पूरी तरह व्यवस्थित ...