Ranchi News: बेड़ो थाना में मनाया गया रक्षाबंधन
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेड़ो की बहनें बेड़ो थाना पहुंचीं। छात्राओं ने थाना प्रभारी कफील अहमद समेत दर्जनों पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर देश और समाज की रक्षा में उनके योगदान के प्रति सम्मान जताया। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश भी दिया गया। थाना प्रभारी ने दी शुभकामनाएं:थाना प्रभारी कफील अहमद ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को उपहार भी भेंट किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार, शिक्षिका दिव्या कुमारी समेत दर्जनों छात्राएं मौजूद थीं। आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच आत्मीयता का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रक्षाबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.