Ranchi News: बेटे की हत्या में 88 वर्षीय पिता की उम्रकैद की सजा हाईकोर्ट ने घटाई
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बेटे के शराब पीने को लेकर टोकने पर गुस्से में आकर चाकू से एक वार करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने 88 वर्षीय पिता की उम्रकैद की सजा घटा दी है। अदालत ने कहा कि घटना अचानक हुए विवाद के दौरान गुस्से में हुई थी और हत्या की पहले से कोई योजना होने के प्रमाण नहीं मिले। इसलिए, यह मामला हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में आता है। हाईकोर्ट ने आरोपी की दोषसिद्धि भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 302 से बदलकर धारा 304 के तहत कर दी और उसकी सजा को जेल में पहले से काटी गई अवधि तक सीमित कर दिया। जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने गोमा गोप की अपील पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। चाईबासा स्थित पश्चिमी सिंहभूम के तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 24 अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.