रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी-ब्राम्बे मुख्य मार्ग पर रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुए सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को रांची के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो का इलाज बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो का नगड़ी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार इटकी मोड़ से तेज रफ्तार में आ रही एक सवारी ऑटो ने कादीरहाता के समीप पहले बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सेमरा गांव निवासी राहुल तिर्की और अनिमा तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ऑटो चालक मौके से भागने लगा और साहेब मोड़ के पास एक स्कूटी को भी टक्कर मा...