Ranchi News: बुढ़मू से तीन दिन लापता युवक का सुराग नहीं
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल गांव के रांजीटोला निवासी प्रदीप साहु का पुत्र विक्की साहु मंगलवार को घर से अचानक कहीं चला गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता प्रदीप साहु ने बुढ़मू थाना में आवेदन देकर बेटे की तलाश कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विक्की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: लापता किशोर का 15 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.