Ranchi News: बुचा-ओपा जंगल में लकड़ी लदा पिकअप जब्त
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुचा-ओपा जंगल में ग्रामीणों ने सखुआ के बोटे लदा एक पिकअप वैन पकड़ा। ग्रामीणों के पहुंचने की भनक लगते ही लकड़ी तस्कर वाहन छोड़कर जंगल से फरार हो गए। घटना सोमवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार तस्करों ने जंगल में सखुआ के करीब पांच पेड़ काटे थे। पेड़ों को बोटे में काटने के बाद कुछ लकड़ियां पिकअप वैन जेएच01एक्यू-4027 में लादी जा चुकी थीं। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली और वे जंगल पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख तस्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना चान्हो पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी लदे पिकअप को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर तस्करों की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.