Ranchi News: बुंडू में 23 सितंबर को बंद का आह्वान
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। नगर पंचायत बुंडू क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने 23 सितंबर को बुंडू बंद का आह्वान किया है। बंद से एक दिन पहले 22 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बुंडू प्रखंड के एदेलहातु स्थित आरोग्य अमृत तुल्य ढाबा में रविवार शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जय हो सेवा संस्था, उलगुलान मोर्चा, मजदूर सेवा संगठन, युवा एकता संगठन, नव चालक कल्याण संघ और मानव सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने आंदोलन की घोषणा की। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें की गयीं, लेकिन समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर पंचायत पर जनसमस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.