Ranchi News: बुंडू में आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू स्थित पावर सबस्टेशन में 29 सितंबर को ब्रेकर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (ओएंडएम) से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। इस कारण बुंडू क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शशि मुंडा ने इसकी जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान विभाग का सहयोग करें। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.