Ranchi News: बुंडू नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 23 को
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू पुलिस की पहल पर रविवार, 23 अगस्त को बुंडू थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। शिविर में लोगों के ब्लड प्रेशर, पल्स और ब्लड शुगर की जांच की जाएगी। इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा नेत्र जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बुंडू थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर और ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सहयोग से स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। बुंडू पुलिस की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है। आम लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.