रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू अनुमंडल के सभी थाना परिसरों में गुरुवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) ओम प्रकाश ने विभिन्न थानों का निरीक्षण कर शिकायतों की सुनवाई और निष्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने फरियादियों से संवाद कर संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि पूरे अनुमंडल के विभिन्न थानों में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पारिवारिक विवाद, मारपीट, डायन-बिसाही समेत अन्य मामले शामिल थे। अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिकायतें सुन पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा एक मामले में प्राथमिकी दर्...