रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पोआदीरी गांव के समीप बीएसएनल के मोबाइल टॉवर से 12 बैटरी और एक कंट्रोल यूनिट की चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। इस घटना के पूर्व भी टॉवर से बैटरी चोरी हुई है। बीएसएनल के अधिकारियों ने मंगलवार को थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस गांव के कई लोगों से पूछताछ की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...