रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्रुति शास्त्रीय संगीत केन्द्र के बच्चों ने भगवान शिव, गणेश, मां सरस्वती, भगवान कृष्ण, भगवान हनुमान को समर्पित भजन प्रस्तुत किए। साथ ही, शास्त्रीय रागों में राग बिलावल, राग यमन, राग भुपाली आदि की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति देनेवाले कलाकारों को पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र व पट्टा प्रदान कर सम्मानित किया। भजन कार्यक्रम की शुरुआत घर में पधारो गजानंद जी, मेरे घर में पधारो..., से हुई। मेरे कंठ बसो महारानी, मेरे स्वरों को अपना स्वर दो सरस्वती कल्याणी..., आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्रमौली चितंबरा श्रीराम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना..., जैस...