रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 5 बजे से ही जलार्पण प्रारंभ हो गया था। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुनील पांडेय ने दिनभर आनेवाले भक्तों को मंत्रोच्चार के बीच पूजन और अनुष्ठान संपन्न कराया। विश्वविद्यालय परिसर के अलावा आसपास की बस्तियों- अरसंडे, बोड़ेया, कांके रोड, पतराटोली, सेमरटोली, होकर, हुसीर, लक्ष्मण नगर, कांके, नगड़ी, बुकरू, चिरौंदी, मोरहाबादी, पिठौरिया रोड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शाम में डॉ हेमंत पांडेय परिवार की ओर से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। पूजन में अमित पांडेय, पूनम पांडेय, मानस, आरके चौधरी, अर्चित, वरुण मल्होत्रा सहित कई लोग शामिल थे। पूजन के पश्चात आयोजित भंडारा प्रसाद में बड़ी संख...