रांची, अक्टूबर 19 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप बिहार क्लब पूजा पंडाल में महाअष्टमी की रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात 8 से ग्यारह बजे के बीच पूरा इलाका मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पंडाल पहुंचते ही श्रद्धालु नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद ले रहे थे और अपने मोबाइलों में इस मनमोहक क्षण को कैद करते दिखे। सुबह 3 बजे तक चहल-पहल बनी रही। पंडाल परिसर में गूंजते प्रसिद्ध भोजपुरी भक्ति गीतों-आज ह अष्टमी के दिनवा, मइया अंखिया खोलीहें..., और कौन फुलवा फुलेला लहा-लही..., पर कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचते-झूमते नजर आए।पंडाल यह भी पढ़ें- Ranchi News: महाष्टमी की रात बड़े पंडालों में दिखा आस्था का जन सैलाब के आसपास सजे खिलौनों, खान-पान के स्टॉलों और झूलों पर ...