रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: रांची। बहुबाजार स्थित बिशप स्कूल में विद्यार्थियों ने आदिवासी दिवस मनाया। छात्राओं ने पारंपरिक लालपाड़ साड़ी पहनकर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विद्यार्थियों ने मड़ुआ रोटी, छिलका, धुस्का और डूभू जैसे पारंपरिक व्यंजनों का भी स्वाद लिया। प्राचार्य आईए जैकब ने छात्रों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया और आदिवासी समाज की समृद्ध धरोहर व प्रकृति प्रेम की सराहना की। मौके पर स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ओलंपियाड -बिशप स्कूल में विद्यार्थियों ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया यह भी पढ़ें- आदिवासी महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम यह भी पढ़ें- डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...