Ranchi News: बिशप सीमांत संदीप तिर्की के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची। जीईएल चर्च के बिशप सीमांत संदीप तिर्की के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने गहरा शोक जताया है। अपने शोक संदेश में दोनों नेताओं ने कहा कि बिशप सीमांत संदीप तिर्की का निधन मसीही समाज, चर्च और झारखंड के सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाज और मसीही समुदाय के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित आध्यात्मिक व्यक्तित्व को खो दिया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.