Ranchi News: बिशप सीमांत को अंतिम विदाई, जीइएल चर्च कब्रिस्तान में दफन संस्कार
रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। जीइएल चर्च के बिशप तथा ऑल चर्चेज कमेटी के अध्यक्ष दिवंगत सीमांत संदीप तिर्की का शनिवार को जीइएल चर्च कब्रिस्तान में पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाज के साथ दफन संस्कार हुआ। 56 वर्ष की आयु में दिवंगत हुए बिशप सीमांत को परिजनों, धर्मगुरुओं और बड़ी संख्या में उपस्थित मसीही विश्वासियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दफन संस्कार की अगुवाई करते हुए मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने कहा कि मनुष्य का जीवन क्षणभंगुर है। मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि प्रभु की संगति में एक बेहतर जीवन की शुरुआत है। इससे पूर्व बिशप सीमांत तिर्की का पार्थिव शरीर गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां गणमान्य व्यक्तियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.