रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी धर्मप्रांत के बिशप विनय कंडुलना की माता स्लेस्टीना हेमरोम का शुक्रवार को  तोरपा हाता स्थित आवास में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं। परिजनों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार अपराह्न 3 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से ईसाई समुदाय सहित पूरे जिले में शोक की लहर है।

अंतिम संस्कार की जानकारी बताया गया कि शनिवार 11 जुलाई को सुबह 10 बजे तोरपा स्थित पवित्र हृदय तोरपा गिरजाघर में अंतिम दफन संस्कार और विदाई मिस्सा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों, धर्मगुरुओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विश्वासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक...