रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा जैविक उद्यान में मोनी नामक हिप्पो (दरियाई घोड़ा) ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। नए मेहमान के आने से उद्यान में दरियाई घोड़ों की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो गई है। उद्यान प्रशासन मोनी और उसके बच्चे को विशेष देखरेख में रख रहा है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मोनी का जन्म भी भगवान बिरसा जैविक उद्यान में ही हुआ था। वह लालू और लिली की बेटी है। मोनी का जन्म 20 जनवरी 2023 को हुआ था। उद्यान में दरियाई घोड़े पहले भी कई बच्चों को जन्म दे चुके हैं। विशेष निगरानी में मां और बच्चाउद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. राकेश जोजो ने बताया कि मोनी और उसका बच्चा स्वस्थ हैं। दोनों को विशेष निगरानी में रखा गया है। बच्चा मां के साथ केवल खाने के लिए पानी से बाहर निकलता है। बाकी समय पानी में ही रहता है...