रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बिरसा चौक के पास रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य के दौरान पोकलेन मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बिरसा चौक से बाइपास रोड की ओर साइड-5 के पास की है। जानकारी के अनुसार, वहां पोकलेन मशीन से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक की पहचान करने में जुटी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...