रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। बिरसा कॉलेज खूंटी में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया। दिनभर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन और खेल प्रभारी राज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही आवश्यक नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। यह भी पढ़ें- खेल, व्यायाम और अनुशासन से ही स्व...