रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), खूंटी इकाई की ओर से सोमवार को बिरसा कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और अपने शैक्षणिक संस्थान के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया गया। अभियान में एबीवीपी झारखंड के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ स्वयं कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती वीरता और स्वाभिमान की प्रतीक होने के साथ समाज और मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी की भी प्रेरणा देती हैं। उनके जन्मदिवस पर कॉलेज परिसर की स्वच्छता का संकल्प लेना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्...