रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची। कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में गुरुवार को को रातू रोड के बिरला मैदान में संध्या 5 बजे से कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति का दावा है कि इस वर्ष का यह आयोजन पूरे राज्य के सबसे बड़े और प्रमुख आकर्षणों में से एक होगा, जिसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अब तक आठ टीमें अपना पंजीकरण करा चुकी हैं और यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। समिति के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ युवाओं को सनातन संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन संदेशों से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए सूखा नशा मुक्त अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें उनसे स्वस्थ और सकारात्मक जी...